फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हुई मुठभेड़, 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल

Tue, 19 Mar 2019 10:47 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 25 हजार के दो इनामी बदमाश पकड़े गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हो गया है। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा मोड़ के पास स्थित पुरानी चीनी मिल के खंडहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर कई थानों की पुलिस सुबह साढ़े 5 बजे घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दोनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे और पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में कांस्टेबल दिनेश कुमार सोनकर घायल हो गए। घायल 25 हजार के इनामी मनीष पाठक निवासी गोठांव थाना बरदह, राजन यादव निवासी भीरा थाना बरदह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश लूट और अन्य मामलों में वांछित थे।
विज्ञापन


इन बदमाशों का नाम जौनपुर में हुई सराफा कारोबारी लूटकांड से भी जुड़ा है। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर एक बाइक, एक पिस्टल, एक तमंचा, दो सोने के हार और अंगूठी बरामद की है।

विज्ञापन

जौनपुर के सराफा कारोबारी से लूट में पकड़े गए थे 5 आरोपी

अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के सिधारी थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 14 मार्च की शाम बैठोली बाइपास से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से एक लाख रूपये नगद, एक किलो सोना और ग्यारह किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। इन आभूषणों को पांचों आरोपी बेचने जा रहे थे।

पकड़े गये बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तीन तमंचा और कारतूस और 40 लाख के गहने बरामद हुए थे। डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इन बदमाशों में से चार पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।

पकड़े गए दीपक तिवारी निवासी गांव चैबाहर थाना खुटहन जिला जौनपुर, दिग्विजय सिंह निवासी गांव गोविंदपुर थाना आसपुर जिला प्रतापगढ़, सारंगधर सिंह निवासी गांव गोठांव थाना बरदह जिला आजमगढ़, अजय यादव निवासी गांव पश्चिमपुरा कंधरापुर जिला आजमगढ़ और प्रमोद यादव निवासी गांव हजारेमल थाना बरदह जिला आजमगढ़ का शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें