युवतियों ने जग्गू की कई फोटो दिखाकर पूछा कि ये युवक घर पर है। कुसुम ने कहा कि वे तो किसी काम से कहीं गए हैं, घर आएंगे तो हम उन्हें आप लोगों के आने की बात बता देंगे। कुसुम ने फोनकर अपने पति अर्जुन को घर बुलाया। अर्जुन ने युवतियों से घर और आने का कारण पूछा लेकिन युवतियों ने अपना घर रतनपुरा की ओर बताते हुए आने के कारणों को बताने से टाल दिया।
ये भी पढ़ें : यूपी : बच्चा चोरी होने के आरोप में दबंगों ने महिला को पीटकर अधमरा किया, कपड़े फाड़कर अर्धनग्न छोड़ा
कसुम ने युवतियों की आवभगत किया, उन्हें जलपान और नाश्ता कराया। इसके बाद युवतियां वहां से निकल गईं। कुछ ही देर बाद जग्गू घर पर आ गया तो उसकी भाभी ने युवतियों के आने और कुछ ही देर पहले निकल जाने की बात बताई।
इतना सुनते ही जग्गू बाइक से घर से उन युवतियों के बारे में पता करने के उद्देश्य से गांव से होकर जाने वाली नहर से निकल पड़ा। बीच रास्ते में जग्गू को दोनों युवतियां मिल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक और युवतियों के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई।
ये भी पढ़ें : जमीन के चक्कर में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, मौके पर सिपाही पहुंचे तो जान बचाकर भागना पड़ा
इसी दौरान एक युवती ने चाकू निकालकर जग्गू के पेट में घोंप दिया। चाकू लगते ही युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और युवतियां वहां से तेजी से पैदल चलकर बलिया लखनऊ स्टेट हाइवे पर आईं। इसी बीच रतनपुरा कहीं और से आ रहे एक बाइक सवार को यह कहते हुए रोका कि उन्हें कोचिंग के लिए मऊ जाना है, देरी हो रही है, प्लीज हमें लेते चलिए।
बाइक सवार दोनों युवतियों को बाइक पर बिठाकर मऊ की ओर से चला गया। उधर नहर से गुजर रहे लोग जग्गू को लहूलुहान देखकर पहचान गए और उसके घर वालों को सूचना दी। परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है लेकिन विस्त़ृत जांच के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।