फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: पुलिस ने दबोचे गैंग के सात सदस्य, इन बड़े शहरों में देते थे वारदात को अंजाम

Tue, 27 Aug 2019 06:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर जनपद में किरतपुर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते सात बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। बदमाशों के पास से एक कार, तीन तमंचे और चार चाकू बरामद हुए हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों में दो बदमाश दिल्ली के रहने वाले हैं। बड़े शहरों में यह गैंग लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। 

विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किरतपुर पुलिस ने रैंडम चेकिंग के दौरान मालन नदी के पुल के पास से लूट की योजना बना रहे बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी कर सात बदमाशों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: दनादन एनकाउंटर: 24 घंटे में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में दिल्ली थाना कल्याणपुरी के ए-21 टी कैंप ब्लॉक ए खिचड़ीपुर निवासी शाहआलम, नई दिल्ली इंद्र विहार थाने के मकान नंबर 398 गली नंबर दो निवासी अनीस, नजीबाबाद के मोहल्ला पठरानपुरा निवासी मोहम्मद वसीम, किरतपुर के मोहल्ला चौहानान निवासी मोहम्मद तालिब, किरतपुर के मोहल्ला राघनान/लुकमानपुरा निवासी कामरान, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुढ़ाला निवासी मोहिद और इजहार शामिल हैं।

विज्ञापन

बताया गया कि पकड़े गए गैंग से पुलिस ने एक होंडा सिटी कार, एक तमंचा 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर और चार चाकू बरामद किए हैं। सभी बदमाश कार से किसी लूट और बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि यह गैंग अनीस और वसीम के साथ मिलकर दिल्ली, गाजियाबाद समेत कई बड़े शहरों में बंद मकानों में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। चोरी का सामान कार में भरकर दिल्ली बेचते थे। 

यह भी पढ़ें: यूपी में एनकाउंटर जारी: पुलिस-बदमाशों के बीच धांय-धांय, देखें- मुठभेड़ की ये ताजा तस्वीरें

वहीं दिल्ली से डकैती डालने के इरादे से किरतपुर आए थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। एसपी ने गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए गैंग पर गैंगस्टर भी लगाई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें