फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में नौसिखिया चालक ने किशोर को कुचला, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Sun, 22 Apr 2018 08:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
चचेरे भाई की बारात से लौटने के बाद हैंडपंप पर नहा रहा था अनुज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के भदोही में रविवार को ट्रैक्टर से कुचलने से 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इसके बाद घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नौसिखिया ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सुरियावां क्षेत्र के दानूपुर पश्चिम पट्टी गांव में रविवार की दोपहर एक नौसिखिया चालक ने हैंडपंप पर नहा रहे किशोर का ट्रैक्टर से कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी।

वहीं, किशोर की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


दानूपुर पश्चिम पट्टी गांव निवासी धोनी उर्फ अनुज (12) पुत्र धनराज बिंद शनिवार को अपने चचेरे भाई की शादी में गया था। रविवार को दोपहर 12 बजे वह बारात से लौटा तो बाल्टी लेकर कुछ दूरी पर लगे हैंडपंप पर नहाने चला गया। इसी दौरान पड़ोसी युवक आनंद पुत्र रमेश बिंद अपना ट्रैक्टर लेकर घर की तरफ जा रहा था। वह अभी ठीक से ट्रैक्टर चलाना नहीं जानता था।

हैंडपंप के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अनुज पर चढ़ गया। आसपास के लोग चिल्लाते हुए मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अनुज की मौत हो चुकी थी। हादसे से नाराज लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी, जिससे ट्रैक्टर धू-धू कर जल गया।

इससे गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं, अनुज के घर वालों और शादी में आए रिश्तेदारों में हाहाकार मच गया। वह दो छोटी बहनों गुड़िया और कंचन के बीच इकलौता भाई था।
हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ सुरियावां सत्येंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बुझा घर का चिराग, सदमे में परिवार

मासूम की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दानूपुर पश्चिमपट्टी में रविवार को दोपहर हुई घटना ने घर का चिराग बुझा दिया। दो बहनों में इकलौते भाई धोनी उर्फ अनुज बिंद की मौत से परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा है। तीन बच्चों के बाद नसबंदी करा चुकी अनुज की मां अब बेटे की चाह भी पूरी नहीं कर सकेगी।  

नौसिखिया ट्रैक्टर चालक की मामूली चूक एक परिवार के लिए आफत बन गई। कम उम्र के चालक आनंद के हाथ में ट्रैक्टर की चाभी थमाने वाले परिवार के लोग भी अपने आपको को घटना के बाद कोस रहे हैं।

घर में नई दुल्हन आने से सभी लोग खुशी से झूम रहे थे लेकिन अचानक घटना से परिवार में मातम सा छा गया। बताया जाता है कि दो बहनों में अनुज इकलौता भाई थी।

तीन बच्चों के बाद उसकी मां ने अपनी नसंबदी करा लिया था। इससे भविष्य में वह बेटे की चाह भी पूरी नहीं कर सकेगी। पति-पत्नी इन्हीं बातों को कह कर रोते बिलखते करते रहे। मौके पर पहुंचने वाले लोगों की आंखे भी नम हो जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें