फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने चार साल के मासूम से किया गंदा काम, खून से लथपथ हालत में चिल्लाता रहा मासूम, लेकिन...

Sun, 22 Apr 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, शक्तिफार्म
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन

पड़ोसी के यहां खेलने गए चार साल के एक बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर बच्चे को जंगल की ओर ले जा रहा था। इस बीच परिजनों की नजर पड़ने पर वह बच्चे को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया है। बच्चे को मेडिकल के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से टांडा जंगल में शहद तोड़ने का काम कर रहा है।

शनिवार सुबह उसकी पत्नी चार साल के बेटे को जेठ के घर छोड़कर गेहूं काटने मजदूरी पर किच्छा गई थी। शाम करीब 4:30 बजे पड़ोस की रहने वाली लड़की बच्चे को अपने घर खेलने के लिए बुला ले गई। शाम करीब 6:30 बजे बच्चे को अकेला पाकर लड़की के नाबालिग भाई ने उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इधर, देर शाम को बच्चे के ताऊ का लड़का उसे बुलाने के लिए आरोपी के घर पहुंचा। वहां बच्चा नहीं मिलने पर उसने उसे आसपास खोजा तो आरोपी किशोर खून से लथपथ और दर्द से कराहते बच्चे को जंगल की ओर ले जाता दिखा। बच्चे के भाई को देख आरोपी किशोर उसे छोड़ फरार हो गया। मासूम से आपबीती सुन परिजनों के होश उड़ गए।

मां के मजदूरी से लौटने पर परिजन बच्चे को लेकर सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह परिजन बच्चे को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

चौकी प्रभारी शंकर सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बच्चे को जिला अस्पताल रुद्रपुर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें