फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर मारपीट, गोली लगने से पूर्व भाजपा सांसद भरत सिंह का नाती घायल

Sat, 29 Aug 2020 09:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
घायल किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैरिया क्षेत्र के नेका राय के टोला गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद में पूर्व सांसद भरत सिंह के चचेरे भाई परशुराम सिंह के पौत्र प्रियांशु सिंह (16) को गोली मार दी गई। प्रियांशु को हाथ में गोली लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बैरिया-मांझी मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में विधायक सुरेंद्र सिंह ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया।

पुलिस को दी तहरीर में नवका टोला निवासी सुरेंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि उनका पुत्र प्रियांशु सिंह शनिवार सुबह छह बजे नेका राय का टोला गया था। वहां विवादित जमीन पर पहले से मौजूद रामबालक सिंह, वीर बहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह पुत्रगण जगरनाथ सिंह और अजय सिंह, रणविजय सिंह पुत्रगण रामबालक सिंह निवासी नेका राय का टोला मौजूद थे। इन सबने प्रियांशु को लाठी-डंडों से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणविजय व अजय ने गोलियां चलाईं जिनमें से एक गोली प्रियांशु को लगी। पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर रामबालक सिंह, वीरबहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह, अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद एएसपी संजय कुमार ने मौके पर जा कर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से पूछताछ की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें