फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले किशोर का मां को आया फोन, बोला- मेरी जान को खतरा है

Wed, 27 Mar 2019 03:04 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ता फोन कर के किशोर के परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे है। किशोर के मां-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जिले के पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में संतोष यादव अपने परिवार के साथ रहता है। संतोष यादव का पुत्र सचिन(15) मंगलवार रात 8 बजे अपनी मां संगीता से किसी से मिलने की बात कह घर से निकला। एक घंटा बीतने के बाद भी जब सचिन घर वापस नहीं आया तो मां ने उसे ढूंढना शुरू किया।

इसी बीच रात 9.28 बजे संगीता के मोबाइल पर फोन आया। फोन उठाने पर सचिन की आवाज आई। सचिन ने मां से कहा कि दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और 10 लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं। मेरी जान को खतरा है। परिजनों ने बताया कि फिरौती की रकम ना देने पर सचिन को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसके बाद परिजनों के हाथ-पैर फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो सकती है अपहरण की वजह

रात में ही संतोष यादव ने डायल 100 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस किशोर को ढूंढने की कोशिश कर रही है। किशोर के पिता की तरफ से अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही संतोष यादव मुंबई में अपनी जमीन 70 लाख रुपये में बेच कर अपने घर आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें