इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बच्चे का पिता श्याम ग्राम भड़ाव का निवासी है और डेहरिया विनायक पर किराए का मकान लेकर रहता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमा दर्ज है। उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। एसओ जंसा ने बताया कि मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।