फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक गिरोह का सरगना समेत एसटीएफ ने दो पकड़े, लाखों रुपये की इस तरह करते उगाई

Sun, 01 Mar 2020 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने विदेश में नौकर दिलाने के नाम पर बंधक बनाकर लाखों रुपये हवाला के जरिए वसूलने वाले गिरोह के सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इनाम भी घोषित था। पुलिस आरोपी से पूछताछ और जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर से गिरोह के सरगना राजवीर यादव और उसके साथी कपिल कुमार उर्फ भाटिया को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी गिरोह के साथ मिलकर सोशल मीडिया से फिशिंग कर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बंधक बनाकर लाखों रुपये हवाला के माध्यम से वसूली करते थे।

राजवीर यादव पर 20 हजार का इनाम घोषित था, जो आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस और एसटीएफ दोनों से पूछताछ कर रही है। एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डीएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ पूरी कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें