फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : मिट्टी का तेल छिड़ककर पत्नी को जलाया

Thu, 20 Apr 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
घोरावल थाना क्षेत्र के कर्रीबरांव गांव की फोटा (23) को बुधवार की रात में उसके पति ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। किसी तरह जान बचाकर अपने मायके करमा थाना क्षेत्र के जुड़वरिया गांव पहुंची विवाहिता ने आपबीती बताई।
विज्ञापन


विवाहिता को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर जुड़वरिया गांव निवासी कल्लू ने घोरावल थाने में दी तहरीर में दामाद के ऊपर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कल्लू ने दी तहरीर में अवगत कराया है कि उसने अपनी बेटी फोटा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कर्रीबरांव गांव निवासी ओमप्रकाश के साथ की थी।

शादी के बाद से ही ओमप्रकाश आए दिन पत्नी से झगड़ा और मारपीट किया करता था। घोरावल सीएचसी पहुंचे नायब तहसीलदार अनिल कुमार वर्मा को पीड़िता फोटा ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे खाना खाने को लेकर उसका पति विवाद करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके पति ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जलते कपड़े उतारकर और कंबल लपेटकर किसी तरह उसने आग बुझाई। उसके बाद उसके पति ने उसे घर के बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट के जरिए पीड़िता के दिए गए बयान के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें