फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्होंने चेन तोड़ने की वारदात में ही 100 बना लिए

Thu, 20 Apr 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
विज्ञापन
घाटा मेहंदीपुर बालाजी में पुलिस के हाथ एक ऐसा शख्स लगा है जिसने एक साल में 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन तोड़ी। पुलिस ने इसकी एक महिला साथी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मेहंदीपुर बालाजी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मुकेश बावरिया निवासी पींगोर जिला पलवल हरियाणा और उसकी साथी रजनी बावरिया उर्फ रज्जो निवासी अलवर है। दोनों ने बुधवार सुबह मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं के गले से चेन तोड़ ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यहां मौका मुआयना करने के बाद शक के आधार पर इन्हें पकड़ा। इसके बाद इन्होंने यहां एक साल में करीब 100 सोने की चेन तोड़ने की वारदात करना कबूल किया। इनके कब्जे से करीब 3 लाख रुपए की आठ चेन भी पुलिस ने बरामद की है।

किसी को शक ना हो इसलिए ये आरोपित यहां लग्जरी गाड़ी से आते और वारदात के बाद लौट जाते थे। वारदात करने के लिए इन्होंने यहां राममंदिर वाली गली को चुन रखा था। इसका कारण इसका संकरा होना है। मंगलवार और शनिवार को भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ये गिरोह यहां श्रद्धालुओं के कंधों पर दोनों हाथ रखकर मुंह से चेन तोड़ते। इसके बाद ये चेन पीछे चल रहे अपने अन्य साथी को थमा देते। यदि इस पर भी किसी को शक होता तो ये अपने आगे चल रहे इनके गिरोह के ही बच्चे को चूटा भरके रुला देते। ऐसे में बच्चा तेज रोने लगता और श्रद्धालु घबराकर आगे बढ़ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें