फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये न देने पर कलयुगी बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 07 Oct 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
भतीजी ने दर्ज कराई चाचा के विरुद्ध रिपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शराब पीने के लिए रुपये न देने पर आजमगढ़ जिले के बेनूपुर गांव में गुरुवार की रात एक पुत्र ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव पर चादर डालकर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर उसकी भतीजी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने वृद्धा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेनूपुर गांव निवासी राधिका देवी (70) पत्नी स्व. रामबचन सिंह को तीन बेटे थे। बड़ा बेटा अमरनाथ सिंह मुंबई रेलवे में नौकरी करता है, उसकी पत्नी बच्चों संग सास के साथ गांव पर ही रहती है।

दूसरे बेटे की हत्या हो चुकी है। सबसे छोटा रविंद्र सिंह भी अपने पांच वर्षीय पुत्र के संग मां के साथ ही रहता था। राधिका की बड़ी बहू कुछ दिनों पूर्व बेटी के साथ मायके गई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बाप का हिंसक रूप देखकर सहमे बच्चे

मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA

गुरुवार को रविंद्र ने राधिका देवी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे पर उसने इंकार कर दिया। इससे नाराज रविंद्र ने रात करीब नौ बजे सोते समय मां पर लाठी से हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह शव पर चादर डालकर फरार हो गया।

इस दौरान घर में मौजूद उसका बेटा और दो नाबालिग भतीजे डर के मारे चुप्पी साधे रहे। शुक्रवार की सुबह बच्चों ने आसपास के लोगों और मायके गई मां को फोन कर घटना के बारे में बताया।

बड़े बेटे अमरनाथ की पुत्री चांदनी ने अपने चाचा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी हुई है।   
 ​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें