फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से अपने दोस्तों को छुड़ाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा शिव सेना कार्यकर्ता, घंटों चला तमाशा

Thu, 22 Aug 2019 11:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा धर्मेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले में चेन छीनने के मामले में कैंट पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उनका दोस्त शिव सेना कार्यकर्ता धर्मेंद्र शर्मा पांडेयपुर में पानी की टंकी पर चढ़ कर आत्मदाह की बात करने लगा। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और समझाना शुरू किया, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था।

विज्ञापन


आखिरकार पुलिस ने जब धर्मेंद्र के दोनों दोस्तों को छोड़ा तब वह नीचे उतरा। इस दौरान तमाशबीनों की इस तरह से भीड़ उमड़ी और पांडेयपुर फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे जाम लग गया था।

ये भी पढ़ें : उभ्भा कांड: एसआईटी ने ग्रामीणों के दर्ज किए बयान, जांच जारी
विज्ञापन


कैंट थाना अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी के समीप मंगलवार की रात दिव्या पाठक की चेन बदमाशों ने छीन ली थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध बताते हुए उन्हें हिरासत में लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

शिव सेना के जिला प्रमुख अंकुर यादव के अनुसार शिव सेना के दोनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अकारण ही हिरासत में लिया और उनके बारे में बताने के बाद भी नहीं छोड़ा। इससे क्षुब्ध होकर काली मंदिर निवासी धर्मेंद्र पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्मदाह करने की बात करने लगे। उधर, धर्मेंद्र को नीचे न उतरते देख इंस्पेक्टर कैंट ने लिखापढ़ी कर दोनों युवकों को छोड़ दिया तो प्रकरण का पटाक्षेप हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें