फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में सपा नेता की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, शव देखकर कांपे लोग

Wed, 10 Jan 2018 02:11 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
सपा नेता की हत्या के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के अकबेलपुर गांव निवासी सपा नेता राजबहादुर यादव की मंगलवार सुबह बेरहमी से हत्या कर दी गई। सपा नेता की नृशंस हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मार्निंग वॉक पर निकले सपा नेता का शव घर से 200 मीटर दूर मिला। शव की हालत देख लोगों की रुह कांप गई।
विज्ञापन


धारदार हथियार से गर्दन को धड़ से अलग कर हत्या की  गई थी। वह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। काफी देर होने पर परिवार के लोग खोजते हुए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
पार्टी कार्यकर्ता की हत्या होने से सपाइयों का मौके पर जमावड़ा लगा रहा। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। राजबहादुर यादव के छोटे भाई उमाकांत यादव ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पांच भाइयों में सबसे बड़े राजबहादुर यादव (48) पुत्र समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी थे। वह अपने गांव अकबेलपुर के प्रधानी का चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव हार गए थे।
राजबहादुर तीन बेटों और तीन बेटियों के पिता थे। मंगलवार की सुबह सात बजे घने कोहरे के बीच राजबहादुर हर रोज की तरह अकेले ही घर से टहलने के लिए निकले, लेकिन घर नहीं लौटे। 
विज्ञापन

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

सपा नेता की हत्या के बाद बिलखती मृतक की मां - फोटो : अमर उजाला

काफी देर होने पर परिवार के लोग उन्हें खोजने निकले। इस दौरान घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित इंटर कालेज के पास लाश पड़ी थी। हत्यारोपी राजबहादुर का गर्दन धारदार हथियार से उनके धड़ से अलग कर दिया था। जमीन पर राजबहादुर का खून से सना धड़ और बगल में गर्दन पड़ी थी।  

सूचना मिलने पर अतरौलिया थाना प्रभारी शिशिर त्रिवेदी पहुंचे। पार्टी के नेता की हत्या की जानकारी होने पर काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुट गए। लोगों ने जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि सपा नेता की हत्या जमीन के विवाद में हुई है।

उनका गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत आयोजित की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला था। पुलिस ने राजबहादुर के भाई उमाशंकर से तहरीर लेकर गांव के पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में आजमगढ़ एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि जमीन विवाद के चलते राजबहादुर यादव की हत्या होने का मामला प्रकाश में आया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें