फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती, दिनदहाड़े आठ लाख की लूट से मची सनसनी

Fri, 27 Apr 2018 08:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मनी एक्सचेंज और ट्रेवल कंपनी का कर्मचारी हुआ शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील कैंट एरिया में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो पल्सर बाइक पर सवार चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने मनी एक्सचेंज और ट्रेवल कंपनी के कर्मचारी विनोद को धक्का देकर आठ लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वरुणा पुल होते हुए भोजूबीर की ओर भाग निकले। 
विज्ञापन


कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच छावनी क्षेत्र स्थित होटलों और दुकानों की सीसीटीवी फुटेज के सहारे काली और लाल रंग की दो पल्सर पर सवार चार बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी रही।  

तफ्तीश में जुटी पुलिस टीमों के अनुसार रेकी कर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सहित चार टीमें तफ्तीश के लिए लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ और छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर फेंका खुजली वाला पाउडर, फिर रुपये लेकर फरार

छावनी क्षेत्र से दिनदहाड़े आठ लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला
कैंट थाना अंतर्गत छावनी क्षेत्र स्थित आरएच टॉवर के भूतल पर आरजे ट्रेड विंग्स प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय है। कंपनी के मैनेजर शिवपुर चुंगी निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वो सहयोगी विनोद के साथ आईसीआईसीआई बैंक की सिगरा स्थित शाखा गए।

वहां से आठ लाख रुपये निकालकर एक कैरी बैग में उसे बाइक की डिग्गी में रख कर कार्यालय को रवाना हुए। वरुणा पुल के समीप दूरदर्शन कार्यालय के सामने उन्हें प्रतीत हुआ कि किसी ने उनके शरीर पर पीछे से पाउडर जैसा कुछ फेंका तो खुजली होने लगी।

लगभग पौने दो बजे कार्यालय के सामने आकर विनोद ने बाइक खड़ी की तो शैलेंद्र नीचे उतरने के साथ ही अंदर जाकर शरीर खुजलाने लगे। विनोद डिग्गी से रुपये निकाल ही रहा था कि तभी काले रंग की पल्सर सवार दो बदमाश उसके पास आए।

हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे बदमाश ने विनोद को धक्का दिया और पीछे बैठे गमछे से मुंह बांधे बदमाश ने कैरी बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों तेजी से भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि आरएच टॉवर के बाहर लाल रंग की पल्सर पर दो बदमाश खड़े थे और चारों साथ भागे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें