फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर दो दर्जन डकैतों का धावा, दहशत में बीती रात

Mon, 15 Jan 2018 01:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया में भाजपा नेता के घर में दो दर्जन से अधिक डकैतों ने धावा बोल दिया। जब भाजपा नेता के भाई ने डकैतों को देखा तो शोर किया तभी डकैतों ने असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


डकैतों के जाने के बाद शोरगुल पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात भर छानबीन की। रविवार की सुबह पुलिस ने मवेशियों को घाघरा के छाड़न से बरामद कर लिया। हालांकि पीड़ित की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

जिले के मनियर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों की माने तो भाजपा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय पाठक के छोटे भाई कृष्णा पाठक मवेशियों के जरिए दूध बेचकर जीवकोपार्जन करते हैं। शनिवार की रात वह मवेशियों को छप्पर में बांधकर बगल के कमरे में सोने चले गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रात 10 बजे हुई वारदात

demo pic
पीड़ित कृष्णा पाठक के अनुसार, रात करीब 10 बजे मुंह बांधे 24 से अधिक डकैत असलहा लेकर पहुंचे और मवेशी खोलने लगे। आहट पाकर उनकी की नींद टूट गई। उन्होंने कमरे में से कौन है की आवाज दी।

इतने में असलहा सटाकर डकैतों ने जान से मार देने की धमकी दी और कमरे के दरवाजे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद तीन भैंस व चार पड़ियों को लेकर चले गए। मवेशियों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

कुछ डकैत असलहा लेकर तब तक वहीं खड़े रहे, जब तक मवेशी लेकर उनके साथी दूर नहीं निकल गए। डकैतों के चले जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने पीड़ित को कमरे से बाहर निकाला।

पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस रातभर छानबीन करती रही लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि डकैतों द्वारा ले जाए गए सभी मवेशियों को घाघरा के छाड़न से बरामद कर लिया गया है। अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें