फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा : प्रदेश के टॉप टेन शहरों में बनारस भी

Tue, 28 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में बीते साल प्रदेश के जिन शहरों में सर्वाधिक लोगों की जान गई, उनमें बनारस का नौवां स्थान है। सोमवार को यह जानकारी साझा करते हुए एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने लोगों से तेज गति से वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बीते साल फतेहपुर में सर्वाधिक 413 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 262 लोगों की मौत और 247 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बनारस में इस दौरान 229 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिसमें 112 की मौत और 123 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस सूची में पूर्वांचल के सोनभद्र का चौथा और बलिया का दसवां स्थान हैं। बीते साल सोनभद्र में 197 दुर्घटनाओं में 135 की मौत और 116 लोग घायल हुए।

वहीं, बलिया में 166 दुर्घटनाओं में 108 की मौत और 93 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि इन सभी दुर्घटनाओं की जड़ में नशे में गाड़ी चलाना, तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें