फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून कारोबारी के इकलौते बेटे की हत्या

Fri, 18 Mar 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
केशव झा, जिसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के सोएपुर स्थित न्यू लोको कॉलोनी में बुधवार की देर रात परचून कारोबारी मनोज झा के इकलौते बेटे केशव झा (19) की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के सामने फेंका मिला। परिवारवालों का कहना है कि केशव बुधवार की शाम को घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। हत्या किसने और क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात कातिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।    
विज्ञापन

न्यू लोको कॉलोनी स्थित घर में ही मनोज झा की परचून की दूकान है। उनका इकलौता बेटा केशव हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद से उनके धंधे में हाथ बंटाता था। बुधवार की शाम वह किसी काम से घर से निकला। फिर रात भर परिवार के लोग इंतजार करते रह गए और वह घर नहीं लौटा। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। सुबह करीब छह बजे पड़ोस के लोगों ने केशव की लाश उसके घर के गेट के पास पड़ी देखी। उसके सिर पर चोट का निशान था। सूचना के बाद मनोज भी बाहर निकले। बेटे का शव देख बिलख पड़े। कुछ ही देर में कॉलोनी के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। यहां से करीब पचास मीटर की दूरी पर जूट का एक बोरा भी पड़ा मिला, जिस पर खून के धब्बे थे। आशंका जताई जा रही थी कि केशव की हत्या करने के बाद कातिलों ने बोरे में भरकर शव यहां तक लाया होगा।    
हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में केशव के पिता मनोज कुछ नहीं बता सके। उनका कहना था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मौके पर जांच के लिए सीओ कैंट राजकुमार यादव पहुंचे। सीओ कैंट का कहना था कि शव गेट के पास पड़ा था। आशंका है कि केशव छत से गिरा हो और उसकी मौत हो गई हो। वह नशे का भी लती था। उसका चप्पल घर से मिला है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें