फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़खानी का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल को घेरा

Thu, 14 Feb 2019 10:13 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया है। साथ ही आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। 
विज्ञापन


शाहगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती हैं। स्कूल में कार्यरत चार शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है। ऐसे में अकेले प्रधानाध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे थे। छात्राओं से वे पिछले दो-तीन दिनों से लगातार छेड़खानी कर रहे थे। कमरे में बुलाकर अश्लील बातें करते थे।

साथ ही छात्राओं को धमकी देने लगे कि अगर किसी को बताया तो परीक्षा में फेल करा देंगे। हिम्मत जुटाकर छात्राओं ने परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। तब बुधवार की सुबह दोनों के पिता स्कूल पहुंचे। तभी प्रधानाध्यपक बाइक स्टार्ट कर भाग गया। परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोग हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही डायल 100 और शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों को शांत कराया। शाम को प्रधानाध्यापक उदयनारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बीएसए डॉ. गोरखनाथ सिंह पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। घोरावल खंड शिक्षाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जांच में आरोप सही मिलने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें