जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म के बाद गर्भवती होना साबित करने के लिए कोर्ट से डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। भ्रूण के डीएनए व मुल्जिम पंकज के डीएनए से परीक्षण कराकर घटना की सत्यता और आरोपित का जुर्म साबित किया जा सकता है।
आरोपित इस समय जेल में है। पीड़िता ने दरखास्त में यह भी लिखा है कि वह मानसिक त्रासदी से गुजर रही है।
जानकारी के मुताबिक सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता की ननिहाल है। वह वहां रहकर कक्षा 10 में पढ़ रही थी। 12 अप्रैल 2019 को पीड़िता गुरैनी बाजार से घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में पंकज मिल गया और बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 22 अप्रैल 2019 को आरोपी भंडारी स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया।