फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट बेच रहे कुली

Thu, 20 Apr 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूलों में छुट्टियां शुरू होने और शादियों के मौसम के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों की जनरल बोगी में सीट पाने के लिए यात्रियों को कुलियों की जेब गर्म करनी पड़ रही है। वाशिंग लाइन से ही जनरल बोगियों में कुली कब्जा कर रहे हैं। बाद में वे एक-एक सीट 50 से 75 रुपये तक में बेच रहे हैं। यह सारा खेल जीआरपी और आरपीएफ के सामने और उनकी शह पर हो रहा है।
विज्ञापन


 कैंट रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद को जाने वाली ट्रेनों में कुलियों की दादागीरी खुलेआम चल रही है। प्लेटफार्म नंबर नौ से चलने वाली दादर और महानगरी एक्सप्रेस में सीट दिलाने के लिए कुलियों की गैंग काम कर रही है। जहां कुलियों की एक टीम वाशिंग लाइन में जाकर सीट पर अवैध कब्जा जमा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी टीम प्लेटफार्मों पर जरूरतमंद यात्रियों को खोजने और उनसे मोलभाव करती है। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर आती है, कुली जबरदस्ती कर पहले उन्हीं यात्रियों को चढ़ने का मौका दे रहे हैं, जिनसे सौदा तय हुआ है। सीट मिलते ही यात्रियों से तय रुपये लेकर जीआरपी और आरपीएफ को हिस्सा पहुंच जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें