फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की धारदार हथियार से हत्या कर खेत में फेंकी लाश, हत्यारों ने जबड़ा काटकर मुंह से किया अलग

Sun, 31 Dec 2017 02:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में एक सिपाही की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके मुंह से जबड़ा काटकर अलग कर‌ दिया। उसकी लाश अरहर के खेत में फेंक दी। सिपाही चंदौली जिले में तैनात था। वह छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन


जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर दमदियावन गांव निवासी संतोष यादव (24) पुत्र हरिदास यादव सिपाही था। वह वर्तमान समय में चंदौली जिले के चकिया थाने पर तैनात था। दो भाइयों में बड़े संतोष यादव का चार दिसंबर को वरक्षा हुआ था। शादी की तारीख अभी नहीं तय हो सकी थी।

एक सप्ताह पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। रविवार को उसे पुन: ड्यूटी पर जाना था। शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे संतोष अपने गांव के मित्र राहुल यादव सहित दो अन्य के साथ टहलने के लिए निकला था। इस दौरान किसी का फोन आने पर वह कहीं चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग संतोष को खोज ही रहे थे कि दोपहर करीब ढाई बजे गांव के क्रिकेट खेल रहे लड़कों की नजर संतोष के घर से डेढ़ सौ मीटर दूर अरहर के खेत में गई। यहां संतोष की लाश पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन

दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ

रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ बूढनपुर और अहरौला थाने की पुलिस को साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस ने संतोष की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांववालों के मुताबिक जिस स्थान पर संतोष की लाश पड़ी हुई थी।

वहां आसपास के अरहर के पेड़ टूट गए थे। उसका जबड़ा गायब है। ऐसा लग रहा कि हत्यारोपी संतोष के जबड़े को धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दिए हैं। पुलिस संतोष के हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए उसके साथ सुबह टहलने निकले उसके तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस संतोष के तीन दोस्तों से पूछताछ कर रही है। उस नंबर का भी काल डिटेल निकाली जा रहा, जिससे संतोष को फोन आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें