फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पुलिस की गैंगरेप के आरोपियों से मुठभेड़, पांच को दबोचा

Mon, 30 Oct 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव से ननिहाल आई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे घायल करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने शनिवार शाम भगासा गौसपुर से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बदमाशों में से एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो, दो तमंचा और चाकू बरामद किया। पांचों के खिलाफ पहले से ही सरपतहा थाने में चोरी, अपहरण, मारपीट समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने रविवार शाम पुलिस लाइन में बताया कि 20 अक्तूबर की रात सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नानी के घर बरामदे में सो रही किशोरी को बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


शनिवार शाम को थानाध्यक्ष सरपतहा, थानाध्यक्ष खेतासराय व स्वाट टीम के प्रभारी गौसपुर के पास मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि फर्जी नंबर लगी बोलेरो सवार बदमाश भगासा की तरफ से आ रहे हैं। शाम को सफेद रंग की बोलेरो दिखाई दी। रोकने पर चालक ने गाड़ी बैक कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस से घिरने के कारण बोलेरो सवार पांच बदमाश उतरकर भागने लगे। एक बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। फायर करने वाले बदमाश ने अपना नाम इश्तियाक कंकाली निवासी अढ़नपुर सरपतहा बताया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में बदमाशों ने कई वारदातें कबूली। गिरफ्तार बदमाशों में इश्तियाक कंकाली उर्फ नन्हे के अलावा चंद्रभान उर्फ भानू निवासी बघखारा सरपतहा, सोनू लोना निवासी अतरडीहा सरपतहा, राज नारायण निवासी भरारी शाहगंज और हारून कंकाली उर्फ पप्पी निवासी अढ़नपुर थाना सरपतहा शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें