फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांक्ष मर्डर: हत्या की धारा में चलेगा हरमेहताब पर केस

Mon, 30 Oct 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अकांक्ष हत्याकांड में गिरफ्तार हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र की पत्नी के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या मामले में आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद के खिलाफ हत्या की धारा (302) और 34 आईपीसी के तहत ही केस चलेगा।
विज्ञापन


जिला अदालत ने बचाव पक्ष की उस दलील को खारिज कर दिया, जिसके तहत उन्होंने कहा था कि केस रोड साइड एक्सीडेंट का है। हालांकि अदालत ने आरोपी हरमेहताब के खिलाफ आरोप तय करने के लिए सात नवंबर की तारीख तय की है। 

इससे पहले मंगलवार को दोनों पक्षों में आरोप तय करने को लेकर हुई बहस में बचाव पक्ष ने कहा था कियह केस रोड साइड एक्सीडेंट का है। इसमें हत्या की धारा में आरोप तय न किए जाएं।
विज्ञापन


वहीं अभियोजन पक्ष ने इस पर दलील दी थी कि यह एक इरादतन हत्या का मामला है और इसके मेडिकल सबूत भी हैं कि अकांक्ष को कार से कुचलकर मारा गया है।

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने इस पर फैसले के लिए अगली तारीख तय की थी। शनिवार को अदालत ने बचाव पक्ष की दलील को खारिज करते हुए केस को 302 और 34 आईपीसी के तहत ही चलाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


साथ ही आरोपी फरीद के खिलाफ आरोप तय करने के लिए 7 नवंबर की तारीख तय की है। वहीं उसकी जमानत याचिका पर 3 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें