फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : 5 सितंबर को डेढ़ लाख लूट कर फरार हुए बदमाश अब पुलिस के हत्थे चढ़े, असलाह और कार बरामद

Sat, 21 Sep 2019 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली के माल्देपुर मोड़ के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के तीन तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, 45 हजार रुपये नगद, तीन आधार कार्ड, तीन पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस और एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह, सतनी सराय चौकी प्रभारी जगदीश विश्वकर्मा, बिचलाघाट चौकी प्रभारी औरंगजेब खां प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम अश्वनी पांडेय, उप निरीक्षक संजय सरोज हमराहियों के साथ नगर के वैशाली तिराहे पर मौजूद थे। इसीबीच मुखबिर से सूचना मिली कि बैरिया क्षेत्र में लूट की घटना करने वाले अपराधी स्विफ्ट कार से बलिया-नरही होते हुए बिहार जाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम माल्देपुर मोड़ पर पहुंच कर वाहन चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद चंद्रशेखर नगर की तरफ से एक स्विफ्ट कार सिल्वर रंग की आती दिखाई दी। जिसे रूकने का इशारा किया गया। गाड़ी रुकते ही गाड़ी चालक व पीछे बैठे दो व्यक्ति उतरकर भागने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम चालक हरेंद्र कुमार कलवार, दिनेश साहनी और अमित कुमार शाह बताया। तीनों बिहार के रहने वाले हैं। पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि पांच सितंबर 2019 को इलाहाबाद बैंक रानीगंज में पैसा जमा करने आए पति-पत्नी को डरा-धमका कर हम लोगों ने उनके झोले में रखे डेढ़ लाख रुपये, एक मोबाइल, तीन पासबुक लूट लिए थे।

आरोपी हरेंद्र कुमार के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 14,500 रुपया और ड्राइविंग लाइसेंस व तीन मोबाइल बरामद हुए। दिनेश साहनी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 16,800 रुपया व एक मोबाइल बरामद हुए। अमित कुमार के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 13,700 रुपया व एक मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा स्विफ्ट कार से तीन पासबुक, तीन आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि बैरिया लूट के डेढ़ लाख रुपये हम तीनों ने आपस में बांट लिए थे। जिसमें से खर्च के बाद उपरोक्त बरामद रुपये शेष बचे है। बरामद स्विफ्ट कार के बारे में हरेंद्र ने बताया कि यह गाड़ी हमारी है, इसका नंबर प्लेट हम लोग घटना करने के लिए फर्जी लगा देते हैं। जिससे गाड़ी नंबर कोई नोट कर ले तो हमलोग पकड़े न जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें