फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : सूखा राहत के पैसे हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख के गबन में था फरार

Sat, 14 Sep 2019 08:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सतद्वारी में शनिवार को छापेमारी कर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर वाराणसी की टीम ने गबन के फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र प्रसाद मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2007-08 में सदर तहसील को मिले सूखा राहत कार्य के लिए 36 लाख गबन करने के मामले में अभियुक्त है।

विज्ञापन


आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर वाराणसी के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार के मुताबिक वर्ष 2007-08 में राबर्ट्सगंज तहसील को सूखा राहत कार्य के लिए आवंटित 36 लाख रुपये गबन कर लिया गया। इस मामले में वर्ष 2010 में राबर्ट्सगंज कोतवाली में सरकारी धन हड़पने वालों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

शासन के निर्देश पर ईओडब्लू वाराणसी को फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को ईओडब्लू टीम में शामिल निरीक्षक विश्वजीत प्रताप ने सदर कोतवाली पहुंच कर स्थानीय पुलिस से आरोपी को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्स के साथ एसएसआई विकटेश तिवारी ईओडब्लू टीम के साथ लोढ़ी, उरमौरा समेत कई गांवों में छापेमारी की। लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसके बाद ईओडब्लू टीम ने घोरावल कोतवाली पहुंच कर वहां की फोर्स के साथ सतद्वारी में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।

घोरावल कोतवाल सीपी पांडेय ने बताया कि सूखा राहत की धनराशि गबन करने के आरोप में फरार चल रहे घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सतद्वारी गांव निवासी आरोपी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा पुत्र स्वकेवल दत्त मिश्रा को गिरफ्तार किेया गया है। पूछताछ के दौरान राजेंद्र ने बताया कि बचने के लिए वह बार-बार अपना नाम-पता बदल कर अलग-अलग स्थानों पर रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें