फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रुह कंपा देगी मर्डर की ये वारदात, सौतेली मां ने किया था चांदनी का कत्ल, मोमबत्ती से दागा शरीर

Sat, 14 Sep 2019 08:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव नागरपुर खड़कसेन में पांच साल की मासूम चांदनी की हत्या उसकी सौतेली मां रजनी ने उसकी ही पायजामी से गला घोंटकर की थी। हत्या के बाद बालिका के शरीर को मोमबत्ती से जलाकर दागा था। रजनी मृतका चांदनी की मां अनीता से रंजिश रखती थी। अनीता से बदला लेने के लिए ही यह वारदात की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी रजनी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक गांव नागरपुर खड़कसेन निवासी अन्नू कश्यप ने अनीता व रजनी से शादी कर रखी है। दोनों पत्नी अपने बच्चों के साथ एक साथ रहती थी। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अनीता की पांच साल की बेटी चांदनी घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। दोपहर करीब 12 बजे चांदनी का शव घर से कुछ दूरी पर बाजरे के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने रजनी को दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चांदनी की हत्या का सारा राज उगल डाला।

यह भी पढ़ें: मर्डर: स्कूल से लौटे 5 वर्षीय बेटे के सामने खुला सौतेली मां का ऐसा राज..., बालक को दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन

एसपी के मुताबिक रजनी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2004 में हुई थी। उसके आठ साल का बेटा व सात साल की बेटी है। वह एक स्कूल में सफाई का काम करती है। अन्नू ने अनीता से 2010 में कोर्ट मैरिज कर ली। इस कारण वह अनीता से रंजिश रखती थी। अनीता जब चाहती थी तो उसे पति से खूब पिटवाती थी। वह अनीता से बदला लेने की फिराक में थी। चांदनी अनीता के तीन बच्चों में सबसे छोटी थी।

वहीं शुक्रवार को जब वह (रजनी) स्कूल से आई तो चांदनी सामने वाले घर में खेल रही थी। अनीता नहा रही थी। तभी वह मौका पाकर चांदनी को पास में बाजरे के खेत में ले गई और उसकी ही पायजामी उतारकर उससे गला घोंट दिया। हत्या के बाद शरीर को मोमबत्ती जलाकर कई जगह से दाग दिया।
विज्ञापन

गुस्से में कर दी चांदनी की हत्या
रजनी ने पुलिस को बताया कि उससे गुस्सा काबू नहीं होता। गुस्से में उसने चांदनी को मार डाला। दुश्मनी उसकी अनीता से लेकिन हत्या उसने चांदनी की कर दी। चांदनी की हत्या करते समय उसके हाथ तक नहीं कांपे। जो कुछ उसने किया गुस्से में किया। चांदनी की हत्या करने का रजनी को कतई अफसोस नहीं है। वह हंसकर यह सब बता रही थी।

यह भी पढ़ें: मर्डर: जांच में उलझी पुलिस, नहीं खुला दंपती की मौत का राज, अब ऐसे हो सकता है खुलासा

हत्या के खुलासे की कहानी नहीं उतर रही गले
चांदनी के हत्या के खुलासे की कहानी अनीता व स्कूल के स्टाफ के गले नहीं उतर रही है। रजनी सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कूल में थी। उसने चांदनी की हत्या कैसे कर दी? इस बात को लेकर सब आश्चर्य में हैं। रजनी गांव खिजनपुर के आरपीएस जूनियर हाईस्कूल में झाडू़ लगाने व पानी पिलाने का काम करती है। प्रधानाचार्य लालमणि व स्टाफ के मुताबिक शुक्रवार को सात बजे रजनी स्कूल में आ गई थी। 12 बजे अनीता के साथ स्कूल से घर गई। अनीता अपनी दूसरी बेटी राखी को लेने स्कूल गई थी। उसने स्टाफ को बताया था कि उसकी बेटी चांदनी सुबह नौ बजे से गायब है। अनीता के मुताबिक रजनी मनोरोगी महिला है। रजनी के बच्चों की अनीता खूब देखभाल करती है। ऐसे में रजनी कैसे हत्या कर सकती है। रजनी से तो जो पुलिस कहलवाएगी, वह कह देगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें