फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किया एक शख्स, बरामद हुए सैकड़ों मोबाइल और बैटरियां

Thu, 25 Jul 2019 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद मोबाइल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले में राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के पश्चिमी छोर पर बुक स्टॉल के समीप से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 212 मोबाइल फोन और 209 बैटरियां बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


युवक कुरियर कंपनी का कर्मचारी था और 352 मोबाइल लेकर चला था। रास्ते में उसने 140 मोबाइल औने-पौने दाम पर बेच दिए। युवक के खिलाफ 15 जुलाई को बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाने में अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज है।

बुधवार सुबह जीआरपी टीम संदिग्धों की जांच पड़ताल करते हुए प्लेटफॉर्म- एक के बुक स्टॉल के समीप पहुंची तो गली में एक युवक संदिग्ध हाल में बैठा मिला। वह जीआरपी को देख कर घबरा गया। संदेह होने पर जीआरपी ने उसे पकड कर बैग की तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और बैटरियां मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने लाकर गिनती करने पर 212 मोबाइल और 209 बैटरियां मिलीं। पूछताछ करने पर उसने नाम शक्तिनाथ दुबे निवासी मैनपुरा थाना कलेर जिला अरवल बिहार बताया। उसने बताया कि वह एक कूरियर कंपनी में काम करता था और कंपनी तक पहुंचाने के लिए मिले मोबाइल को बेचने के लिए मुंबई जा रहा था। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन और बैटरी की कीमत 25 लाख रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें