फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश कर झूठा रेप केस दर्ज करने का सच आया सामने, महिला सिपाही समेत दो पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Thu, 25 Jul 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने राबर्ट्सगंज कोतवाल को भदोही में तैनात एक महिला सिपाही समेत दो के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के आदेश मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वर्ष 2018 में करमा थाने और वर्तमान में चुर्क पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने अधिवक्ता के जरिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। सिपाही का आरोप है कि वर्ष 2018 में महिला थाना राबर्ट्सगंज और वर्तमान में भदोही में तैनात एक महिला सिपाही ने साजिश के तहत उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला ने जिस दिन खुद के साथ घटना घटने की बात कही है, उस दिन वह महिला थाने में अपने कार्यालय में तैनात थी। लेकिन उसने कार्यालय में लगे कंप्यूटर से सारा डाटा डिलीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सीओ से इसकी जांच कराई और जांच में डाटा डिलीट करने की पुष्टि हुई, फिर उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। उक्त आरक्षी और उसके चाचा द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट ने आरोपी सिपाही और उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेश के क्रम में कार्यवाही की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें