फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी मां ने बेटी के नाम मकान करने की सोची, पट्टीदारों ने पीट कर उतारा मौत के घाट

Fri, 12 Jul 2019 04:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संतोषी देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में एक वृद्धा को पट्टीदारों ने सिर्फ इसलिए पीट कर मार डाला क्योंकि उसने अपना मकान अपनी बेटी के नाम करने की सोची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटी की तहरीर पर पट्टीदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


वाराणसी के मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली संतोषी देवी (70) अपना मकान इकलौती बेटी के नाम करने की सोची तो उनके पट्टीदार को नागवार गुजर गया। इंद्रपुर कॉलोनी में श्यामबिहारी गिरि अपनी पत्नी संतोषी देवी के साथ रहते थे।

आंगनबाड़ी में कार्यरत संगीता ने बताया कि उनकी मां अपना मकान उनके नाम करना चाह रही थी। इससे पट्टीदार और उनके परिवार के लोग नाराज थे। शाम के समय पट्टीदार श्यामनारायण गिरि और उनके परिवार के छह लोगों ने संतोषी देवी की पिटाई की, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर संतोषी की बेटी संगीता की तहरीर पर उनके पट्टीदार श्याम नारायण गिरि, उनकी बहू आशा देवी, बेटे छोटू व उसकी पत्नी विनीता और बच्चों के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शुक्रवार को वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत की वजह स्पष्ट होने पर दर्ज मुकदमे की धाराएं बढ़ा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें