फायरिंग में पान विक्रेता दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई और गुमटी के समीप खड़ा अजीम घायल हो गया। घायल युवक को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह से वारदात के संबंध में बात करते हुए एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह
ये भी पढ़ें : किशोरी का वीडियो वायर करने की धमकी देकर, कार में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
वारदात की जानकारी पाकर पांच थानों की फोर्स के साथ एसएसपी आनंद कुलकर्णी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच से क्षेत्र की घेरेबंदी करा कर संदिग्धों से पूछताछ कराई जा रही है। फिलहाल वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस वारदात की वजह जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को मान कर तफ्तीश कर रही है।