फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चले लाठी डंडे, वृद्ध को जान निकलने तक पीटा 

Fri, 29 Dec 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करते एसपी ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जौनपु‌र में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध को लोग तब तक पीटते रहे जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। पुलिस ने मृतक संतलाल गौतम (60) के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


जिले के चंदापुर गांव निवासी संतलाल गौतम  और उनके पड़ोसी के बीच जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा है। इस विवाद को लेकर दोनों तरफ से कई बार तहसील दिवस और थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

इसी विवादित भूमि पर बने रास्ते को लेकर गुरुवार की दोपहर 12 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। इस दौरान संतलाल गौतम अचेत हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी घर से फरार

demo pic
मारपीट के दौरान मौत की खबर लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, सीओ बदलापुर दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की।

मृतक के पुत्र राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अमृतलाल, देवी प्रसाद, विक्रम और भाईलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं।

एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके साथ ही संतलाल गौतम के परिवार वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें