फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार मना रहा था दिवाली, घर में घुसे अज्ञात शख्स ने मचाया तांडव, एक की मौत दो घायल

Sat, 21 Oct 2017 04:26 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र जिले के एक गांव में आदिवासी बस्ती का एक परिवार दिवाली की खुशियां मना रहा था। तभी कुल्हाड़ी लिया एक अज्ञात शख्स घर में घुस आया और तांडव मचाने लगा। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के भीसुर गांव में शुक्रवार सुबह घटी।
विज्ञापन


हमलावर ने कुल्हाड़ी से सबके सामने परिवार के मुखिया कृष्ण (41) को काट दिया। घर की दो महिलाओं ने रोकने की कोशिश की तो उनपर भी कुल्हाड़ी से वार किया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों सगी बहने बताई जा रही हैं।  

चीख और शोर सुनकर जबतक दूसरे लोग वहीं पहुंचते तबतक हमलावर फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना ‌दी। पुलस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या किसने की, क्यों की गई, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को घरवालों को सुपुर्द कर दिया। आरोपी की तलाश जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें