फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पति ने उसी को काट डाला

Wed, 06 Sep 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जौनपुर जिले के सैद गोरारी गांव में मंगलवार की रात घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने रात में ही कुल्हाड़ी समेत खुद थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


सैद गोरारी निवासी अबरार (45) रात में घर में सो रहा था। मंगलवार रात को उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। आरोपी कुल्हाड़ी के साथ रात में ही थाने पहुंच गया।

पुलिस गांव में अबरार के घर पहुंची तो कमरे में बिस्तर पर शव पड़ा था। पुलिस के पहुंचने पर लोग पहुंचे। अबरार घर में अकेला था। उसकी पहली पत्नी महजबीन की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी सफिया खातून गांव में उससे अलग रहती है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र साकिब की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी अंसार और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  मृतक के बेटे साकिब ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि अंसार और उसकी पत्नी शाहजहां ने मिलकर उसके पिता की रात में सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

हालांकि चर्चा है कि अवैध संबंधों को लेकर हत्या हुई है। चर्चा के मुताबिक आरोपी अंसार को अपनी पत्नी शाहजहां और अबरार के बीच अवैध संबंध का शक था। रात में अंसार निगरानी में था। वह आधी रात को अबरार के कमरे में पहुंचा, जहां उसे पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आपा खो बैठा।

उसने अबरार के घर में ही रखी कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी  मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अवधेश कुमार शुक्ला का कहना है कि मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें