फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या जौनपुर में और गाड़ी मिर्जामुराद में मिली

Sun, 24 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर में गुरुवार को हुई गुडडू सिंह और उनके चालक नंदू की हत्या मामले में पुलिस ने गुडडू सिंह की इनोवा गाड़ी शनिवार की सुबह मिर्जामुराद के डगहरिया से बरामद की। बदमाश गुडडू सिंह और नंदू केशरी की हत्या के बाद उनकी इनोवा कार को मिर्जामुराद के डगहरिया में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन



शनिवार की भोर में डगहरिया गांव में रहने वाले लोगों को सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी की सीट पर खून के निशान थे। आशंका है कि गुडडू और नंदू की हत्या गाड़ी में ही की गई हो। इसके बाद शव को दो अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया हो।


गाड़ी में जमीन की रजिस्ट्री के कागजात भी मिले। एसओ मिर्जामुराद अनिल सिंह का कहना है कि हत्या के बाद बदमाश इनोवा को डगहरिया में छोड़कर भाग गए हैं। गाड़ी मिलने की जानकारी जौनपुर और मिर्जापुर पुलिस को दे दी गई है। बता दें कि चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी जीत बहादुर ऊर्फ  गुड्डू सिंह 35 वर्ष पुत्र कल्लू सिह वाराणसी में प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन



कुसहा में ईंट भट्ठा भी है। गुरुवार की सुबह छह बजे वह अपने गांव के चालक नंदू केशरी यादव के साथ अपनी इनोवा कार से वाराणसी के लिए निकला था। जौनपुर में हत्या के बाद गुड्डु की लाश जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर में और नंदू की लाश मिर्जापुर के कछवां में फेंक दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें