फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटे ने बताया इसलिए मार दिया मेरे पिता को 

Fri, 19 Oct 2018 12:40 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह एक युवक ने अधेड़ का शव देखकर ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर वन रेंजर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिले के हलिया थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह के कीरका निवासी हिम्मत कोल (55) बुधवार को साढ़े नौ बजे रात गांव के ही श्यामलाल कोल के यहां दुर्गा पूजा देखने गए थे। गुरुवार सुबह गांव के एक युवक ने कचकढ़वा नाले के पास उनका शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों को दी।

ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पर सर और सीने में चोट के निशान दिखे। एक जगह गोली के छर्रे लगने का निशान भी दिखा।
विज्ञापन


आस पास कुछ और छर्रे जमीन पर बिखरे दिखे व एक 12 बोर के बुलेट का खोखा भी बरामद किया गया। घटना की जांच के लिए फारेंसिक टीम व एएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मृतक का मोबाइल भी गायब है।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

UP Police
इस संबंध में मृतक के पुत्र चंद्रप्रकाश ने गुरुवार को लालगंज थाने में तहरीर दी। तहरीर में उसने कहा कि उसके पिता हिम्मत कोल आदिवासियों की मदद करते थे। वन विभाग द्वारा उनको जंगल से बेदखल करने का विरोध करते थे।

इसी बात को लेकर वन रेंजर भाष्कर प्रसाद पांडेय तथा गांव निवासी एवं वन वाचर अखंड प्रताप सिंह व वन विभाग के दरोगा राम सुरेश शुक्ला मेरे पिता हिम्मत कोल से रंजिश रखते थे। इसलिए उनको रास्ते से हटाने के लिए इन लोगों ने साजिश रचकर बुधवार रात उन्हें फोन कर बुलाया और जंगल में ले जाकर गोली मार हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वन रेंजर भाष्कर पांडेय, वन वाचर अखंड प्रताप सिंह, वन दरोगा राम सुरेश शुक्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वन क्षेत्राधिकारी भास्कर पांडेय का कहना है कि मैं अवकाश पर चल रहा हूं। छुट्टी लेकर घर आया हूं। घटना के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। लालगंज सीओ रमाकांत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर वन रेंजर समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें