पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ पर आरोपी प्रदीप उर्फ सोनू सीकरा ने वर्ष 2014 में बाबू निवासी खायरा को महेंद्रगढ़ कोर्ट में गोली मारने व 2012 में बलराम के साथ गांव नांगल शहबाजपुर में बैंक में लूटने की वारदात की बात कबूल की है। इसके अलावा इसी माह आरोपी ने साथियों के साथ भरतपुर राजस्थान से एक गाड़ी छीनी थी। वहीं, तीन अक्तूबर को अपने गांव में सुरेश व लाला राम को गोली मारी थी। जिसमे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।
चार दिन पहले नीमराना से छीनी थी बीएमडब्ल्यू कार
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पांच दिन पूर्व नीमराना के पास से एक बीएमडब्ल्यू कार छीनी थी। इससे पहले एक स्वीफ्ट कार लूटी थी, जिसमें आग लगा दी थी। पिछले माह राजस्थान पुलिस आरोपी प्रदीप उर्फ सोनू सिकरा को उसके गांव गांव खिजुरी पकड़ने गई थी, तब पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया था।
बाबू खायरा को मारने पहुंचे थे आरोपी
शार्प शूटर प्रदीप ने पूछताछ में बताया कि अपने तीन साथियों के साथ बाबू निवासी खायरा की हत्या करने के मकसद से आये थे। उन्हें सूचना मिली थी की बाबू अपनी गाड़ी में घूम रहा है। इसलिए उसकी हत्या के मकसद से नारनौल आये थे। वहीं, बाबू की हत्या के बाद मांदी की ढाणी वासी व्यक्ति का अपहरण करना था।
मांदी निवासी हरीओम देता था आरोपियों को पनाह
आरोपियों को अपने कुआं पर पनाह देने वाला आरोपी गांव मांदी निवासी हरिओम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त सभी आरोपी एक रात हरिओम के कुएं पर ही रुके थे। हरिओम ने ही क्षेत्र की रैकी कराई थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों का जिले में हुई कांटी-खेडी व बाघोत जैसी लूट की वारदात में भी हाथ हो सकता है।