पति और सास-ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट, गिरफ्तार
- फोटो : demo
दहेज के विरोध में न जाने कितनी जानें गईं, कितने घर उजड़े, कितने आंदोलन हुए और कानून बने पर दहेज और दहेज हत्या ज्यों का त्यों बना हुआ है। दहेज हत्या के मामले में अंकुश लगाने में सिस्टम पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। दहेज लोभियों ने एक और विवाहिता को मार डाला।
यूपी के आजमगढ़ जिले के जोलहापुर गांव निवासी एक परिवार ने दहेज के लिए शादी के 19वें दिन अपनी नई नवेली बहू श्वेता को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला। श्वेता ने मरने से पहले जिला अस्पताल में सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर के समक्ष बयान हुआ।
मजिस्ट्रेट जब तक मौके पर पहुंचते उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के पिता की तहरीर पर के पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध कंधरापुर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी भोला जायसवाल की बेटी श्वेता (21) की शादी तीन दिसंबर 2017 को कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी विकास जायसवाल के साथ हुई थी। विकास सुभाष जायसवाल का बेटा है। शादी होने के बाद श्वेता विदा होकर अपने पति के घर आ गई।