फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में किशोरी के साथ किशोरों ने किया गैंगरेप, अचेत हुई तो खेत में छोड़कर फरार

Wed, 21 Mar 2018 09:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के एक गांव में देर शाम खेत की तरफ गई किशोरी के साथ दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। जब वह अचेत हो गई तो खेत में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी एक घंटे तक खेत में अचेत रही। उधर, पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। किशोरी उस वक्त खेत की तरफ गई थी। उसी दौरान दो किशोरों ने उसे पकड़ कर  दुष्कर्म किया। इससे किशोरी अचेत हो गई और आरोपी फरार हो गए।

एक घंटे बाद होश आने के बाद किशोरी घर पहुंची और मां को जानकारी दी। किशोरी के भाई ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिमाबाद के सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि केस दर्जकर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें