फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में बारिश के कहर से अब तक 40 की जान गई, 550 से ज्यादा घर ढह गए 

Mon, 30 Sep 2019 11:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बारिश के कारण ढहा कच्चा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों में बारिश से हुए हादसों में तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जिससे अब तक पूर्वांचल में मरने वालों की संख्या 40 पहुंच गई है। जबकि 550 से अधिक घर ध्वस्त हो गए। पटरी धंसने और रेलवे ट्रैक पर पानी लगने से 20 से अधिक ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। दर्जनभर से अधिक गाड़ियां बदले रूट से चलाई गईं। बलिया जिला कारागार के बैरकों में पानी घुसने से 500 कैदियों को आजमगढ़ भेज दिया गया। 

विज्ञापन


वाराणसी जिले में 50 से अधिक घर गिर गए। बड़ागांव क्षेत्र में हूबराजी देवी(75) और मनराजी(68) की मौत हो गई। गाजीपुर में झोपड़ी और दीवार गिरने से मुरली यादव(64) और बेचन मियां(40) की मौत हो गई। अन्य हादसों में 59 कच्चे मकान और झोपड़ियां गिर गईं। जबकि तीन घायल हो गए।

विज्ञापन


विस्तार से खबर यहां पढ़ें: जानलेवा बारिश का पूर्वांचल में कहर, अब तक 37 लोगों की मौत, बनारस-चंदौली में सबसे ज्यादा गईं जान

ये भी पढ़ें: बारिस का कहर: बलिया जेल में घुसा पानी, 500 कैदियों को आजमगढ़ भेजा

विज्ञापन

जौनपुर में 50 से अधिक मकान गिर गए और मंजा देवी(68) और खरपत्तू ताड़ी(62) की मौत हो गई। बलिया में करेंट लगने से देवनाथ शर्मा(90)और घर गिरने से जानकी प्रसाद(55) की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। सोनभद्र में मकान ढहने से ऋषि कुमार(5) की मौत हो गई। चंदौली में 50 से अधिक मकान ढह गए, जबकि राज सोहित(12) की मौत और आठ घायल हो गए। भदोही में 250 कच्चे मकान गिर गए और छह लोग घायल हो गए। मऊ में 24 मकान गिर गए और आठ लोग घायल हो गए। आजमगढ़ में 70 मकान ढह गए। मिर्जापुर में 10 कच्चे मकान गिर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें