फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Mon, 30 Sep 2019 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके में डायमंड पैलेस के पास सोमवार(30 सितंबर) तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने वहां पेड़ पर एक युवक के शव को लटके हुए देखा। जैसे ही अपनी ड्यूटी पर जा रहे लोगों ने पेड़ पर लटके हुए युवक को देखा तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद हर कोई शव की पहचान किए जाने का प्रयास करने लगा। इसकी सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पेड़ से नीचे उतारा और उसकी पहचान में जुट गई।

काफी प्रयासों के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 30 साल के आसपास की लग रही है।

विज्ञापन

लोगों के बीच इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक की हत्या किए जाने के बाद उसे बाद में लटकाया गया है।

जबकि कुछ लोगों का मानना है कि स्वयं युवक के द्वारा ही फांसी लगाई गई है। बहरहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें