फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : गला रेत कर अधेड़ की निर्मम हत्या, पुलिस कर रही छानबीन

Wed, 10 Apr 2019 03:07 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसी ने अधेड़ की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के भोगवार निवासी छन्नू राम (45) अलीनगर क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की सुबह घर से काम पर गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर पत्नी मीना ने रात 10 बजे छन्नू को फोन किया। फोन पर छन्नू ने बताया कि अभी में रास्ते में है, घर पर आ रहा है।

इसके बाद छन्नू का फोन नहीं लगा। बुधवार सुबह पथरा गांव में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त छन्नू राम के रुप में की। सूचना पर परिजन भी कोतवाली पहुंच गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशनाई और रुपये के लेनदेन के मामले को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही उसके पास से मिले मोबाइल के कॉल डिटेल्ड भी खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें