फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: जमीनी विवाद में लेखपाल ने मां और दो बेटियों पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में बीएचयू रेफर

Mon, 11 Nov 2019 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक लेखपाल ने जमीनी विवाद में एक महिला और उसकी दो बेटियों पर तेजाब फेंक दिया। तीनों को गंभीर हालत में बीएचयू रेफर किया गया है।

विज्ञापन


भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के परगासपुर में घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी लेखपाल पीड़ित महिला का भतीजा लगता है। पुलिस ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

परगासपुर निवासी लालबहादुर ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी शीला देवी(45) अपनी दो बेटियों ज्योति(20) और आरती(18) के साथ रविवार रात अपने घर पर सो रहीं थीं। तभी देर रात करीब 11 बजे बिमलेश और संदीप ने सोते वक्त उन पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईंं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको महाराजा बलवंत सिंह हॉस्पिटल भदोही में भर्ती कराया गया है। घटना के संबध में थाना भदोही में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी बिमेलेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें