फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः ज्वैलरी शॉप से लाखों के गहने चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

Sat, 30 Dec 2017 02:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
विज्ञापन
वाराणसी के बड़ागांव में बीती रात चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप को अपना ‌निशाना बनाया। चोरों ने बसनी के रामसनेही सेठ की नई ज्वैलरी शॉप के चैनल को तोड़कर डिस्प्ले में रखे लाखों के सोने चाँदी के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान चौकीदार के जाग जाने पर चोर फरार हो गए। जिससे चोर शॉप में लगी तिजोरी को नहीं तोड़ पाए। चोरों ने जाते-जाते दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर गए। वहीं सीसीटीवी कैमरा वाईफाई से कनेक्ट होने के कारण चलते चोरों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

चोरों के जल्दबाजी में फरार होने के कारण उनके असलहे मौके पर छूट गए। मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम पहुंची है। सीओ शफीक अहमद के नेतृत्व में दो टीमें जाच पडताल में जुटी। बता दें यह वही ज्वैलरी शॉप जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीते 24 सितम्बर को किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें