फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर युवती को भेजी अश्लील फोटो तो भुगतनी पड़ी ये सजा

Sat, 30 Dec 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर युवती को अपशब्द कहने और मना करने पर उसे अश्लील फोटो भेजने का मामला सेक्टर-10 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक युवती ने शिकायत में कहा कि फेसबुक पर ग्रुप में एक व्यक्ति अभी तिवारी ने उसे अपशब्द कहे। इस पर उसने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया।

इसके बाद आरोपी ने उसकी फोटो का गलत प्रयोग कर अश्लील बना दिया और उसके दोस्तों को यह फोटो भेज दी। इस पर उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत की जांच में मामला सही पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती ने शिकायत में बताया है कि वह नहीं जानती कि आरोपी का नाम सही है या फर्जी है। इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें