फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फेसबुक पर चैटिंग करने वाले फ्रेंड के झांसे में आकर इलाहाबाद पहुंची विवाहिता बनी बंधक

Wed, 02 Oct 2019 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चैटिंग करना खतरनाक भी साबित हो सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जिसमें फेसबुक फ्रेंड से चैटिंग करने वाली विवाहिता उसके झांसे में आकर इलाहाबाद पहुंची वहां से वह विवाहिता को पूणे ले जाकर बंधक बना लिया।

विज्ञापन


मौका पाकर उसने पति को फोन कर उसके चंगुल से छुड़ाने की बात कहीं। पति ने मुंगरा बादशाहपुर थाने में आरोपित के खिलाफ 22 सितंबर 2019 को मुकदमा दर्ज कराया। एफआईआर की कॉपी दीवानी न्यायालय के संबंधित कोर्ट में दाखिल की गई है।

मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के विजाधर मऊ निवासी पति ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराया कि 9 सितंबर 2019 को उसकी पत्नी मायके जाने की बात बता कर घर से गई।  लेकिन वापस नहीं आई। इस संबंध में उसके द्वारा 11 सितंबर 2019 को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उसके मोबाइल पर पत्नी के मोबाइल नंबर से फोन आया कि करीब एक साल से फेसबुक के जरिए प्रदीप कुमार,जो आगरा का रहने वाला है, बातचीत होती रही।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसके झांसे में आकर उससे मिलने इलाहाबाद आई। वहां उससे मुलाकात हुई। घुमाने फिराने के चक्कर में पूणे लेकर चला आया और यहीं उसे बंधक बना लिया। वह मौका पाकर फोन कर रही है। पति की तहरीर पर मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें