हरदोई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कंप्यूटर शॉप, एक मेडिकल उपकरणों की शॉप समेत तीन दुकानों को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। तीनों दुकानों से लगभग आठ लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। खास बात यह है कि दो दुकानों पर चोरी के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर निवासी आशीष तोमर की देव कंप्यूटर्स के नाम से दुकान शहर के सिनेमा रोड पर के चप्पल स्टोर वाली गली में है। मंगलवार रात दुकान में घुसे चोरों ने 14 लैपटॉप (डेल और लेनेवो कंपनी के), एक एलईडी और एक बैटरी चोरी कर ली। दुकान का शटर तोड़कर घुसे दो चोर दुकान के अंदर पहुंचने के बाद बाहर खड़े दो साथियों को चोरी का सामान पकड़ाते रहे।