फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने युवती को जलाया

Fri, 19 Dec 2014 02:25 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में गुरुवार की दोपहर छेड़खानी का विरोध करने पर तीन लोगों ने युवती पर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी।
विज्ञापन

 गंभीर रूप से झुलसी युवती को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर छेड़खानी और जलाने का केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चिकित्सकों के मुताबिक युवती 70 फीसदी झुलसी है।
मंडलीय अस्पताल में भर्ती युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि तीन युवकों की हरकतों से परेशान होकर उसने बीते साल से स्कूल जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

पिछले साल भी उसनेे इन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत पुलिस में की थी। युवती ने बताया कि गुरुवार की दोपहर तीनों उसके घर में घुस गए और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर मिट्टी को तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। युवती के हल्ला-गुहार मचाने पर आरोपी भाग निकले। मौके पर जुटे मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग बुझाई।
 उसे बचाने में एक किरायेदार के अलावा युवती की मां भी झुलस गई। पीडि़त युवती के तीन भाई और तीन बहनें हैं। बहनों में दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें