फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने लोढ़े से सिर कूचकर पत्नी को मार डाला

Sat, 10 Mar 2018 09:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की लोढ़े से सिर कूचकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जिले के हनुमान पड़रा गांव निवासी मृतका के भाई शारदा प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बहनोई रामकुमार शराबी किस्म का व्यक्ति है। जिसके चलते वह घर परिवार नहीं चला पा रहा था। सारे पैसे शराब में ही उड़ा दे रहा था।

परिवार का खर्च उठाने की बात करने पर नशे में धुत होकर मेरी बहन अमरावती (30) को अक्सर मारापीटा करता था। इसके बारे में अमरावती ने मायके आने पर बताया था। जानकारी होने पर रामकुमार को शराब पीने के लिए मना किया गया लेकिन नहीं माना।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी पारिवारिक कलह को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ तो रामकुमार ने लोढ़ा से अरामवती के सिर पर कई वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना वह लोग पहुंचे तो देखा कि अमरावती मृत पड़ी थी।

पूछताछ करने पर आसपास के लोगों ने पूरे घटना क्रम के बारे में बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्यारोपी रामकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

शनिवार को सूचना मिली कि हत्यारोपी रामकुमार गांव के पास खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कोतवाल संजय राय पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें