फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग के बीच मारपीट-तोड़फोड़

Fri, 25 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली केे हुड़दंग में बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर जमकर मारपीट हुई। लंका, भेलूपुर, सिगरा, मिर्जामुराद और जंसा थाना क्षेत्र में हुईं घ्‍ाटनाओं में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



लंका के मलहिया पुल के पास मनबढ़ युवकों ने बुधवार की दोपहर महमूरगंज निवासी लवकुश सेठ को पीटकर घायल कर दिया। वह सुबह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गढ़वाघाट से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। मलहिया पुल के पास पहुंचे थे, इस दौरान वहां मौजूद आठ-दस युवकों ने रंग फेंकना शुरू कर दिया। मना करने पर युवक उलझ गए और लवकुश की पिटाई कर दी। पत्नी के विरोध करने पर उसे भी भला-बुरा कहा। पत्नी ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने पांच बाइक बरामद की है। युवकों को खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी गई है। चितईपुर में कल्लू पटेल के घर के सामने दो व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। कल्लू ने इसका विरोध तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं नगवां चौराहे पर प्रदीप माझी की कुछ लोग पिटाई कर रहे थे।


उधर से गुजर रहे प्रदीप के भांजे अमर कुमार साहनी ने इसका विरोध किया। इस पर मनबढ़ों ने अमर की जमकर पिटाई कर दी। उनका हाथ टूट गया। चार घटनाएं मिर्जामुराद क्षेत्र की हैं। मनकइयां गांव में बुधवार की रात शराब के नशे में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से मुन्ना पटेल, रतन, सच्चन राम और दूसरे पक्ष से रविशंकर, जयशंकर, शिवशंकर घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मुकदमा कराया हैे। बहेड़वा गांव में दयाराम और रामविलास के बीच मारपीट हुई। वहीं नागेपुर में बुधवार की रात तालाब पर पट्टे के विवाद में दो पक्षों में विवाद हुआ। दोनों पक्ष तालाब पर अपना-अपना कब्जा जता रहे थे। वहीं रामनगर में बुधवार को ही बटाउबीर, मलहिया और गुरुद्वारा गली में मारपीट हुई। छह लोग गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन



वहीं, सिगरा क्षेत्र के सोनिया में बुधवार को एक पार्क में महिलाएं होली खेल रही थीं। इसी दौरान कुछ लड़कों ने छेड़खानी कर दी। इससे जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 34 लोगों को पाबंद किया है। वहीं, जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर बाजार में सिगरेट और चाय के पैसे मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुस कर मारपीट तोड़फोड़ की। दूसरे पक्ष ने भी तीन गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष जंसा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में है। शार्ट सर्किट से गुमटियां जली हैं। वहीं, कैंट क्षेत्र के मझमिटिया गांव में गोदाम की रखवाली कर रहे रमेश को कुछ लोगों ने नशे में मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें